उत्तराखंड: कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र, विधायक राजकुमार की सदस्यता समाप्त करने का किया आग्रह

उत्तराखण्ड कांग्रेस ने पुरोला विधायक राजकुमार की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने और आगामी विधानसभा के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को लिखे पत्र में पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार की सदस्यता समाप्त किये जाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक राजकुमार, जो कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधायक निर्वाचित हुए थे, के द्वारा बिना विधानसभा सदस्य पद से त्याग पत्र दिये भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई है। चूंकि राजकुमार वर्तमान कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित विधायक हैं और बिना पार्टी की सदस्यता व विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दिये भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके है, ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजकुमार के विरूद्ध संविधान में उल्लिखित दल-बदल कानून के तहत न केवल उनकी वर्तमान विधानसभा सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए, इसलिए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

गोदियाल ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से आग्रह किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा भारतीय संविधान में उल्लिखित दल-बदल कानून के अनुसार राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखेंगे। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा भारतीय संविधान में उल्लिखित दल-बदल कानून के अनुसार राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी वर्तमान विधानसभा सदस्यता समाप्त करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.