उत्तराखंड: देवस्थानम बोर्ड और भू कानून को लेकर मानसून सत्र के दौरान सरकार को घेरेगी कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज भू-कानून को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। गणेश गोदियाल ने कहा कि 23 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में कांग्रेस भू-कानून और देवस्थानम बोर्ड समेत विभिन्न मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस विधायक मनोज रावत ने भू कानून को लेकर भाजपा सरकार जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सरकार केवल भू माफियाओ को फायदा पहुँचना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर हम उत्तराखंड में भू कानून लेकर आएंगे।


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने मूख्यमंत्री की भू क़ानून पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाने की घोषणा से असहमति प्रकट की। उन्होंने भू कानून पर सर्वदलीय कमेटी बनाने की मांग सरकार से की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में देवस्थानम बोर्ड एक्ट समेत उक्त दोनों कानून समाप्त करने पर फैसला लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर मुखर रहेगी। जमीनों को खुर्द-बुर्द करने के लिए लाए गए भू-कानून का विरोध किया जाएगा।

देवस्थानम बोर्ड एक्ट रद करने को दबाव बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार पर प्रहार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम मामलों में हाईकोर्ट को जिसतरह हस्तक्षेप करना पड़ रहा है, उससे सरकार विफल साबित हुई है।कांग्रेस में न ढूंढें दरार पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में बीते रोज नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अनुपस्थिति और अंदरूनी खींचतान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस में दरार ढूंढने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इसलिए तमाम बड़े नेता क्षेत्रों के दौरे पर हैं। नेता प्रतिपक्ष का कार्यक्रम पहले से तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि आलवेदर रोड के नाम पर अनियोजित तरीके से पहाड़ों का कटान होने से चार धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन बढ़ रहा है। इस संबंध में वह जल्द ही सरकार को पत्र भी लिखेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.