Blog

उत्तराखंड: तीसरी लहर की आशंका के बीच दून अस्पताल 12 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में स्कूल को खोले की तैयारियों और तीसरी लहर की आशंका के बीच दून अस्पताल के पीआईसीयू में तीन दिन से भर्ती एक 12 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है।

जिससे विभाग के अफसर और अस्पताल के डाक्टर सकते में हैं, क्योंकि अस्पताल में एक माह बाद कोई बच्चा संक्रमित पाया गया है। अस्पताल में रोजाना चार से पांच बच्चे विभिन्न बीमारियों को लेकर भर्ती हो रहे हैं। कोरोना जांच सभी की कराई जाती है। एक माह बाद कोई बच्चा संक्रमित मिला है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बच्चे के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि विभाग के एचओडी डा. अशोक कुमार के अंडर में बच्चा भर्ती है। बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है और अब हालत सामान्य है। जिसके बाद उसकों अब सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। विशेष निगरानी में बच्चे को रखा गया है। बच्चे के माता पिता यूपी के एक जिले के है। जो चार माह पूर्व बच्चे को यहां लाए थे। पहले बच्चा ओपीडी में भी अस्पताल आया था। बुधवार को इमरजेंसी में आया तो उसे भर्ती किया गया। उसे सात दिन से बुखार था। अब हालत सामान्य है, चिंता जैसी बात नहीं है।

उत्तरकाशी समेत चार जिलों में कोई केस नहीं
उत्तराखंड में आठ जिलों में दहाई से नीचे केस रहे, जबकि चार में कोई केस नहीं मिला। कुल नये कोरोना पॉजिटिव 41 केस सामने आए। राज्य में अभी भी 645 कोरोना एक्टिव केस मौजूद हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को चमोली, चंपावत, टिहरी और उत्तरकाशी में कोई नया केस नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में एक, देहरादून में सात, हरिद्वार में चार, नैनीताल में पांच, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में पांच और यूएसनगर में 11 केस सामने आए। राज्य में अब संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.89 प्रतिशत है। कोरोना के राज्य में 342023 केस सामने आए। इनमें 327979 केस ठीक हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.