उत्तराखंड: जेल में रची 23 साल के युवक की हत्या की साजिश! देवभूमि में मर्डर, लाश को यूपी में लगाया ठिकाने

उत्तराखंड में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर थाना अंतर्गत वार्ड-22 रमपुरा में रहने वाले 23 साल के धारा कोली की पहले उत्तराखंड में हत्या की गई। उसके बाद उसकी लाश को यूपी के पीलीभीत में गाड़ दिया गया।

छत्रपाल नाम के व्यक्ति को शक था कि 23 साल के युवक धारा कोली की वजह से उसे जेल हुई है। छत्रपाल एनडीपीएस में जेल काट रहा था। उसने जेल में ही युवक धारा कोली की हत्या की साजिश रची। पैरोल पर वह जेल से बाहर आया। इसके बाद उसने अपने साथी नईम को हत्या की साजिश में मिलाया। बताया जा रहा है कि बीती 2 सितंबर को उसने युवक धारा कोली को घर से बुलाया। इसी दौरान अपनी कार में युवक धारा कोली की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद लाश को लेकर दोनों उत्तराखंड से पीलीभीत पहुंचे। जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होने की वजह से कार को एक जंगल में मोड़ दिया। जंगल में दोनों ने युवक की लाश को एक गड्ढे में ढंक दिया।

युवक धारा कोली के घर नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनों ने 18 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। इसी दौरान अपनी पैरोल खत्म होने के बाद आरोपी छत्रपाल जेल चला गया। पुलिस ने शक के आधार पर छत्रपाल को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने सारे राज उगल दिए।

पुलिस जब छत्रपाल के दूसरे साथ नईम को लेकर हत्या वाली जगह पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। गड्ढे से एक महीने पुरानी लाश बरामद की गई। जो कंकाल के रूप में बदल हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.