फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना का इफेक्ट बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार की वजह से कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
सचिवालय में अभी तक 12 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। जिसकी असर सचिवालय के कामकाज पर पड़ रहा है। कोरोना के डर से सचिवालय के अधिकारी बैठ नहीं रहे हैं। वहीं कई अधिकारियों के दफ्तर सील तक कर दिये गये हैं। फिलहाल में सचिवालय में अधिकारी राधिका झा, अपर सचिव पर्यटन और आईएएस अधिकारी सोनिका के दफ्तर समेत ऊर्जा अनुभाग के अलग-अलग अनुसचिवों के कमरों को कोरोना संक्रमण फैलने के डर से सील कर दिया गया है। ऐसे में ये सभी अधिकारी और इन अनुभागों से जुड़े कर्मचारी अपने घरों से ही काम कर रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष की रिपोर्ट निगेटिव
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव है। विधानसभा अध्यक्ष ने उन सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने फोन, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिये से उनके सेहत की चिंताएं की।
आपको विधानसभा अध्यक्ष और उनके परिवार समेत निजी स्टाफ का सैंपल सोमवार सुबह को लिया गया था। मंगलवार सभी की RTPCR रिपोर्ट निगेटिव मिली। इस दौरान विधानसभा के वरिष्ठ निजी सचिव, सूचना अधिकारी, उपसूचना अधिकारी सहित अन्य स्टाफ की कोरोना जांच भी निगेटिव पाई गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.