उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, हरिद्वार में हालात हुए आउट ऑफ कंट्रोल

उत्तराखंड में 24 घंटे में 2 हजार 220 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

देश के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देशभर में जहां एक दिन में 2 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए। वहीं उत्तराखंड में 2 हजार 220 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हजार के पार चली गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत भी हो गई है। जबकि 397 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब क कुल 1 लाख 16 हजार 244 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 99777 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देहरादून और हरिद्वार में सबसे नए केस सामने आ रहे हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 914 कोरोना संक्रमित मिले हैं।  हरिद्वार में 613, नैनीताल में 156, ऊधम सिंह नगर में 131 , पौड़ी में 105, टिहरी में 79, रुद्रप्रयाग में 49,  पिथौरागढ़ में 29, उत्तरकाशी में 23 , अल्मोड़ा में 55, चमोली में 25, बागेश्वर में 15 और चंपावत में 26 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 67 पहुंच गई है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 36391 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच राहत की खबर ये है कि शुक्रवार को प्रदेश को कोविड वैक्सीन की 2 लाख डोज और मिल जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से विमान से सुबह साढ़े नौ बजे वैक्सीन की खेप जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। जिसके बाद जिलों की मुताबिक वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी। बीते 14 अप्रैल को 1.54 लाख टीके राज्य को मिले थे। जिसमें 54 हजार पुणे और एक लाख करनाल स्टोर आए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.