उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के 22 नए केस सामने आए हैं। जिसमें से राजधानी देहरादून में 9 केस, हरिद्वार में सात, अल्मोड़ा में तीन नैनीताल में एक और टिहरी गढ़वाल में दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 500 हो गई है। हालांकि कि राहत की बात ये है कि 79 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। गुरुवार को राजधानी में निरंजनपुर मंडी में तीन और आढ़तियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद मंडी को सैनेटाइज किया गया। वहीं जो कोरोना के मरीज मिले हैं सभी को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
निरंजनपुर सब्जी मंडी कोरोना का केस सामने आने के बाद दुकानों को सील किया गया। आढ़तियों ने एक आपात बैठक भी बुलाई, जिसमें मंडी को हफ्ते में दो दिन बंद रखने का फैसला लिया गया। इस दौरान पूरी मंडी को सैनेटाइज करने का फैसला किया गया है। साथ ही सभी अढ़तियों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी बिना मास्क के मंडी नहीं आएगा। जो आढ़ती बिना मास्क के मंडी पहुंच रहे हैं, उन पर एक-एक हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा। समिति ने दून की जनता से अपील की है कि 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग मंडी ना आएं, ऐसे लोगों को संक्रमण का ज्यादा खतरा है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.