उत्तराखंड में कोरोना का तीसरा ‘एपिसेंटर’ बना अल्मोड़ा, एक दिन में आए सबसे ज्यादा केस

देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हर बढ़ते दिन के साथ कोरोना का ग्राफ ऊपर जा रहा है। इनमें से कुछ जिलों में तो थोड़ी राहत है, लेकिन कुछ जिलों में कोरोना पॉजिटिव की तादाद तेजी से बढ़ रही है।

नैनीताल और उधम सिंह नगर के बाद अब अल्मोड़ा प्रदेश में कोरोना का एपिसेंटर बनने की तरफ है। बताया जा रहा है कि जिले में कोरोना से शुक्रवार को पहली मौत हो गई है। 72 साल की बुजुर्ग स्याल्दे तहसील ने बीमारी की वजह से दम तोड़ दिया। वो तलाई गांव के रहने वाले थे और 21 मई को इलाज कराकर दिल्ली से लौटे थे। उन्हें दमा औ सांस की बीमारी थी। दिल्ली से लौटने के बाद से ही होम क्वारंटीन थे। हालांकि ये पुख्ता तौर पर उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि उनकी मौत कोरोना की वजह से हुई या किसी और बीमारी ने उनकी जान ली।

 ये तो जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मृतक का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। आपको बता दें कि अल्मोड़ा जिले में 29 मई को अब तक के सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मरीज सामने आए हैं। एक ही दिन में इस जिले में 15 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए और इस वजह से अल्मोड़ा जिले में कोरोनावायरस संक्रमण का ग्राफ 39 पहुंच गया है। वहीं सूबे में कोरोना के कुल केस 602 हो गए हैं।

प्रदेश का कोरोना मीटर

जिला               केस

अल्मोड़ा             39

बागेश्वर             16

चमोली              11

चंपावत              08

देहरादून             147

हरिद्वार             47

नैनीताल             142

पौड़ी                25

पिथौरागढ़          21

रुद्रप्रयाग           05

टिहरी               70

उधम सिंह नगर       61

उत्तरकाशी           10

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.