उत्तराखंड: कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार, एक दिन में 5 लोगों की मौत

देश के साथ ही उत्तराखंड में कोरोना ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। देश में जहां बुधवार को 16 हजार के करीब केस आए जो एक दिन में कोरोना पॉजिटिव केस के सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

वहीं किलर वायरस से पिछले 24 घंटे में 465 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में कोरोना के अब तक 4 लाख 56 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात बस इतनी है कि कुल केस के आधे से ज्यादा करीब 2 लाख 58 हजार मरीज डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। इन सब के बीच एक अच्छी बात ये भी है कि सरकार ने कोरोना के टेस्ट बढ़ा दिए हैं। हर दिन करीब डेढ़ से दो लाख टेस्ट हो रहे हैं।

देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना ने जबरदस्त प्रहार किया है। यहां एक दिन में कोरोना से संक्रमित 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें ऋषिकेश एम्स में तीन मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टिहरी जिले में दो संक्रमित लोगों की मौत हुई है। हालांकि बुधवार को बाकी दिनों के मुकाबले कम केस सामने आए। प्रदेश में बुधवार को 33 करोना संक्रमित मरीज मिले।  वहीं पांच संक्रमित लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी अनुसार देहरादून में 10, पौड़ी में 09, ऊधमसिंह नगर में 06, टिहरी में 06 और हरिद्वार में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2568 हो गई है। वहीं प्रदेश में 35 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.