उत्तराखंड: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग से गुस्से में जनता, सड़क पर कांग्रेस का हल्ला बोल

एक तरफ देश की जनता कोरोना महामारी से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ लगातार जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है।

देश में मंगलवार को लगातार 17वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जिससे लोगों में गुस्सा है। उत्तराखंड में इसका विरोध शुरू हो गया है। तेल की बढ़ती कीमतों और रेडवेज बसों का किराया दोगुना करने के खिलाफ अल्मोड़ा में कांग्रेस ने हल्ला बोला।

अल्मोड़ा के चौघानपाटा में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि जहां एक ओर कोरोना संकट के चलते अव्यावहारिक लाकडाउन के कारण गरीब और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से खराब हुई है, वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसों का किराया दोगुना कर जनता की कमर तोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार करे।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि वर्तमान समय में एक तरफ जहां पूरे विश्व में क्रूड आयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।  वहीं, देश में पिछले 17 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है, जोकि निन्दनीय है। उन्होंने मांग की है कि केन्द्र सरकार बिना देरी किए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम कर उन्हें स्थिर करे। साथ ही उत्तराखंड सरकार से भी मांग की है कि रोडवेज की बसों में भारी किराये बढ़ोतरी को वापस लेकर व्यवहारिक किराया तय करे।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, नगर संगठन सचिव अरविन्द रौतैला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रीती बिष्ट, गोपाल चौहान, हर्ष कनवाल, शिब्बू मेहरा, फाकिर खान, अम्बीराम, सचिन आर्या, कार्तिक साह,नूर अकरम, हेमा तिवारी, संगम पान्डेय, बीना मिश्रा, देवी दत्त पान्डेय, जी एस नेगी, विक्रम बिष्ट, राबिन मनोज भन्डारी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.