उत्तराखंड: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2021 में सबसे ज्यादा केस सामने आए

देश और उत्तराखंड में कोरोना ने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में जहां कोरोना के 72 हजार से ज्यादा केस सामने आए।

वहीं उत्तराखंड में 500 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि पिछले 24 घंटे में किलर वायरस से 2 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2200 पार पहुंच गई है। जबकि कुल मरीजों की संख्या 100911 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को 17370 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सबसे ज्यादा केस राजधानी देहरादून में सामने आए। जिले में 236 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। धर्मनगरी हरिद्वार में 149, नैनीताल में 49, उधम सिंह नगर में 22, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में 5-5, बागेश्वर में चार, पौड़ी में 14, चमोली, उत्तरकाशी और चंपावत में एक-एक, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 11 मरीज मिले हैं।  कोटद्वार में एसडीएम समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एसडीएम के संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर उनके सीधे संपर्क में आए तहसील कर्मचारी और अधिवक्ता सतर्क हो गए और कार्यालय बंद कर घरों में होम आइसोलेट हो गए। अब 48 घंटे बाद उनका कोरोना का RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में अब तक 1719 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 2236 पहुंच गई। हालांकि इस दौरान राहत की बात ये कि 24 घंटे में 125 मरीज ठीक होकर घर भी गए। अब तक 95455 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 94.59 फीसदी है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.