उत्तराखंड में कोराना महामारी की भारी मार पर्यटन व्यवसाय पर पड़ी है। बात सिर्फ अल्मोड़ा के पर्यटन से ज़ुड़े व्यवसायियों की करें तो अभी तक 20 से 30 करोड़ ही हानि हो चुकी है।
अल्मोड़ा जिले में 200 से 250 सौ होटल रिसॉर्ट और होमस्टे हैं जो हजारों पर्यटकों से गुलजार हुवा करते थे, लेकिन वर्तमान में लॉकडाउन के कारण यहा होटल रिसोर्ट और होमस्टे मालिकों की हालात खस्ता है। अल्मोड़ा के होटल शिखर के मालिक और होटेल रेसॉर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बिष्ट का कहना है कि इन डेढ़ महीनों में अल्मोड़ा जिले के होटल रिसोर्ट और होमस्टे पर 20 से 30 करोड़ की हानि हो चुकी है, और आगे को भी एक बड़ी समस्या होने की संभावना है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि सरकार को ओर से इस वक्त बिजली पानी के साथ अन्य करों पर छूट दिया जाना चाहिए, ताकि उनको कुछ बोझ कम हो सकें।
वहीं, पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इस समय होटल रिसॉर्ट और होमस्टे मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस समय 20 से 30 हजार पर्यटकों की यहां आवाजाही होती थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहां पर्यटक नहीं आ पा रहे हैं।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.