उत्तराखंड: ग्रीन जोन में शामिल होने वाला था जिला 2 दिन पहले आ गया नया कोरोना मरीज, पढ़िए प्रदेश में कोरोना पर अब तक की रिपोर्ट

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऊधमसिंह नगर में एक 55 साल का बुजुर्ग पॉजिटिव मिला है।

मरीज जिले के बाजपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से लौटा था। आशा वर्कर के माध्यम से मरीज को ट्रेस कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 55 हो गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक 36 कोरोना पॉजिविट ठीक भी हो चुके हैं। गौलतलब है कि ऊधमिसंहनगर में पिछले करीब 26 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया था। जल्द ही ये ग्रीन जोन में शामिल होने वाला था, लेकिन केस आने के बाद अब रेड जोन में ही रहेगा।

इसके साथ ही ऋषिकेश के एम्स की नर्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने उसके घर के पास की तीन गलियों को सील कर दिया है। वो आवास विकास स्थित शिवा एन्क्लेव में किराए पर रहती है। इसके साथ ही नर्स से पूछताछ के बाद उसके संपर्क में आने वाले 17 लोगों को भी कोविड-19 की जांच के लिए एम्स भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। आपको बता दें कि ऋषिकेश में कोरोना पॉजिटिव का चौथा मामला सामने आने के बाद आवास विकास का शिवा एन्क्लेव दूसरा हॉटस्पॉट बन गया है। पहला हॉटस्पॉट 20 बीघा क्षेत्र में था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

17 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

17 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.