उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच ईद की नमाज अदा की गई है। मुस्लिम भाइयों ने घर नमाज पढ़कर समाज को कोरोना वायरस से बचाने का संदेश दिया।
अलमोड़ा में भी ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा। मुस्लिम भाइयों ने अपने घर पर नमाज अदा की और एक दूसरे गले न मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईद के इस मुबारक मौके पर लोगों ने कोरोना महामारी से निजात के दुवा की।
अलमोड़ा के इमाम मुक्ति मोहम्द जुनैद ने कहा कि आज पूरा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है, जिसके लिए उंन्होने भारत के साथ विश्व के लोगों के लिए दुआ मांगी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अमन अंसारी ने लोगों को ईद की बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरा पालन किया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए दुआ मांगी।
नमाज अदा करने वालों में एमडी खान, नसीम अहमद, अमन अंसारी, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर, इमरान, सहारा खान, बुशरा खान समेत अनेक लोग शामिल थे।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.