रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को बड़ी सौगात देने वाले हैं।
राजनाथ सिंह 28 सितंबर को IMA देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में दोपहर करीब 3.30 बजे होगा। एक टनल जाने और दूसरी आने के लिए होगी। परेड के दौरान IMA में सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार और सेना को ट्रेनी की चिंता रहती थी। इसी को देखते हुए लंबे वक्त से टनल की मांग की जा रही थी। जो अब पूरी होने जा रही है।
इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से IMA कमांडेंट ले जनरल जेएस नेगी ने मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ”माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी 28 सितम्बर को दोपहर 3:30 बजे आईएमए देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में आज आईएमए कमाण्डेंट ले.जनरल जे. एस. नेगी जी ने शिष्टाचार भेंट की।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.