उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 सितंबर को देहरादून को देंगे बड़ी सौगात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को बड़ी सौगात देने वाले हैं।

राजनाथ सिंह 28 सितंबर को IMA देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में दोपहर करीब 3.30 बजे होगा। एक टनल जाने और दूसरी आने के लिए होगी। परेड के दौरान IMA में सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार और सेना को ट्रेनी की चिंता रहती थी। इसी को देखते हुए लंबे वक्त से टनल की मांग की जा रही थी। जो अब पूरी होने जा रही है।

इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से IMA कमांडेंट ले जनरल जेएस नेगी ने मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ”माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी 28 सितम्बर को दोपहर 3:30 बजे आईएमए देहरादून में बनने वाली दो टनल का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस संबंध में आज आईएमए कमाण्डेंट ले.जनरल जे. एस. नेगी जी ने शिष्टाचार भेंट की।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.