उत्तराखंड: देहरादून में डेंगू के ‘डंक’ से सावधान! 519 मामले आए सामने, ऐसे रखें अपना ख्याल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डेंगू के मच्छरों से सावधान हो जाइए। क्योंकि शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 519 के पार पहुंच गई है।

प्रदेश में जहां डेंगू के मरीजों की संख्या 531 है, वहीं अकले देहरादून में अकेले 519 मरीजों की संख्या होने से स्वास्थ्य महके में हड़कंप मच गया है। देहरादून में गुरुवार को 38 डेंगू के मरीजों की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। इन 38 मरीजों में कुछ मरीज सरकारी और कुछ प्रइवेट अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। लगातार डेंगू के नए मामलों के आने से स्वास्थ्य महके की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

डेंगू के इतने सारे मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें देहरादून और ऋषिकेश में दौरे कर लोगों को इस बारे में जागरूक कर रही हैं। बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने नेहरू ग्राम में 125 घरों में जाकर मच्छर के लार्वा का सर्वे किया। ज्यादातर घरों में मच्छर का लार्वा मिला है। कूलरों, पानी की टंकियों समेत अन्य जगहों पर पनप रहे मच्छर के लार्वा को खत्म किया गया।

डेंगू के लक्षण:

  • तेज सिर दर्द
  • पीठ दर्द
  • आंखों में दर्द
  • तेज़ बुखार
  • त्वचा पर चकत्ते
  • मसूड़ों से खून बहना
  • नाक से खून बहना
  • जोड़ों में दर्द
  • उल्टी
  • डायरिया

डेंगू से बचने के उपा:

  • डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। ऐसे में दिन में भी मच्छरों की क्रीम लगाकर रखें
  • घर के अंदर और आस-पास सफाई रखें
  • अपने पास कूलर, गमले और टायर आदि पानी ना भरने दें
  • कूलर या पानी वाली जगहों पर किरासन तेल या मच्छर भगाने का पाउडर छिड़कर रखें
  • मच्छरों वाली जगहों पर शरीर को ढक कर रखें
  • पानी की टंकियों को सही तरीके से ढंक कर रखें
  • खिड़की और दरवाजों में जाली लगवाएं
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.