देहरादून: गरीबों के आने वाले हैं बहुत अच्छे दिन, इस साल 4500 लोगों को मिलेगा आशियाना!

उत्तराखंड के गरीबों के लिए एक अच्छी खबर है। इस साल करीब 4500 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिलेंगे।

केंद्र सरकार ने बजट को भी स्वीकृति दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आवासीय योजना के लिए पैसा जारी हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में कुल 13 हजार घर बनाए जाने हैं। जिसमें से 2300 घर तैयार होने के बाद दिए भी जा चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो कटेगरी में घर बनाए जा रहे हैं। पहली कटेगरी बेनिफिशियरी लीड कंस्ट्रक्शन के तहत प्रदेशभर में 13 हजार आवासों को स्वीकृति मिली हुई है। इनमें से 8600 घरों पर काम चल रहा है जबकि अब तक 2300 आवास तैयार होने के बाद दिए जा चुके हैं।

शहरी विकास निदेशालय के मुताबिक, 4500 घरों का बजट आना है, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। उम्मीद है कि केंद्र से जल्द ही पहली, दूसरी और तीसरी किश्त मिल जाएगी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इतने परिवारों को अपना घर मिल जाएगा। वहीं दूसरी कटेगरी अफॉर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनशिप है। इसके तहत आवास बनाने के वालों के पास अपनी जमीन होनी चाहिए। ऐसे लोगों को सरकार ढाई लाख रुपये (डेढ़ लाख केंद्र से, एक लाख राज्य से) की सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के तहत प्रदेश में 13180 आवास स्वीकृत हैं लेकिन अभी तक इस योजना के तहत 464 को ही पैसा दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

9 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.