फोटो: सोशल मीडिया
रुड़की नगर निगम के महापौर गौरव गोयल समेत 6 लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगा है।
कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। दरअसल रुड़की की एक महिला ने 8 महीने पहले मेयर पर छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन महीनों जांच करने के बाद भी पीड़िता को जब इंसाफ नहीं मिला तो उसने कोर्ट के दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद अदालत के पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने आदेश दिया था।
महिला का पीड़िता का आरोप है कि उसका पति मेयर गौरव गोयल के ऑफिस में बतौर प्रभारी काम करते था और मेयर ने उन्हें कई महीने से सैलरी नहीं दी थी। कई सैलरी मांगने पर मेयर के भाई ने उनके पति को घर बुलाया और मारपीट करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भिजवा दिया। महिला का आरोप है कि इसी बीच मेयर ने उसे अपने दफ्तर पर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने पति की जमानत के बाद मेयर समेत दूसरे लोगों के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.