रहने के लिहाज से देहरादून बहुत खराब हो गया है, ये सर्वे आपको चौंका देगा!

रहने लायक बेहतर शहरों की सूची में राजधानी देहरादून को बड़ा झटका लगा है।

वो कई पायदान फिसल कर 29वें पायदान पर पहुंच गया है। दरअसल केंद्र सरकार ने देश के 111 शहरों के बीच बसने योग्य शहरों का सर्वे कराया था। इस सर्वे में ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में देहरादून 29वें पायदान पर रखा गया है। जबकि नगर निकाय की सेवाओं के लिए देहरादून नगर निगम नंबर 47वां है। दरअसल केंद्र सरकार ने दो कटेगरी के तहत सर्वे कराया था, जिसमें पहला 10 लाख से कम आबादी वाले 62 शहर और दूसरा 10 लाख से अधिक आबादी वाले 49 शहरों का सर्वे कराया गया। 10 लाख से कम आबादी वाले बसने योग्य शहरों की सूची में देहरादून 29वे नंबर पर है।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में देहरादून के पिछड़ने की बड़ी वजह नगर निगम की खराब शैली को ही माना जा रहा है। देहरादून से लगे सहारनपुर निगम को 22वां स्थान मिला है। जबकि देहरादून नगर निगम को 47वें पायदान पर रखा गया है। बता दें कि साल 2018 में हुए सर्वे के मुताबिक देहरादून शहर को 80 वें पायदान पर रखा गया था, जबकि इस बार 29वें नंबर पर रखा गया है।

बता दें कि देश में बसने योग्य शहरों के सर्वे को लेकर पहली बार साल 2018 में 111 योग्य शहरों के बीच सर्वे किया गया था। जिस दौरान केंद्र सरकार ने मात्र एक श्रेणी रखा था। जिसमें देहरादून को 80वें नंबर पर रखा गया था, लेकिन इस बार बसने योग्य शहरों को दो अलग-अलग श्रेणी में रखा गया। जिसके बाद इस सर्वे में देहरादून को राष्ट्रीय औसत पर 51.38 फीसद के मुकाबले 49.81 फीसद अंक मिले।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.