सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

दोनों ही पार्टियों ने होली के दिन अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। बीजेपी ने जहां महेश जीना को उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली पर दांव खेला है। महेश जीना दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। जबकि कांग्रेस की गंगा पंचोली पूर्व में भी यहां से अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में ये सीट बीजेपी के खाते में गई थी। यहां से सुरेंद्र सिंह जीना विधायक थे। कुछ वक्त पहले बीमारी के चलते उनकी मौत होने से ये सीट खाली चल रही है। बता दें कि सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव होगा।

गंगा पंचोली 2017 में भी इस सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं। उन्होंने बीजेपी प्रतयाशी को कड़ी टक्कर दी थी और केवल 3 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हारीं थीं। सुरेंद्र जीना को तब 21,581 वोट मिले थे, जबकि गंगा पंचोली ने 18671 वोट लिए थे। वह 2904 वोटों से चुनाव हार गई थीं। पिछले चुनाव में कड़ी टक्कर देने की वजह से ही इस बार भी कांग्रेस ने गंगा पर ही दांव खेला है। सल्ट उपचुनाव को 2022 विधानसभा का लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल के ये पहला उपचुनाव है। इसलिए इसे उनकी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.