महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक और बुरी खबर है। पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद रोडवेज ने किराया 10-15 रुपये बढ़ाया।
अब देहरादून में सिटी बसों का किराया भी बढ़ने वाला है। इसके लिए आरटीओ ने सिटी बस यूनियन की ओर से आए हुए प्रस्ताव को परिवहन मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय से इजाजत मिलने के बाद किराए की नई दरें तय होंगी। बता दें कि सिटी बस संचालकों ने आरटीओ को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि अगर उनकी बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया तो वो बसों का संचालन बंद कर देंगे। इसके बाद आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई ने इस ज्ञापन का प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय को भेज दिया। अब मुख्यालय के स्तर पर होने वाली एसटीए की बैठक में किराए पर फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि बस संचालन के बढ़ते खर्च के बीच किराए में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
रोडवेज का बढ़ा हुआ किराया
रोडवेज बसों का देहरादून-ऋषिकेश का किराया 65-70, हरिद्वार का 85-95 और कोटद्वार 195-205 रुपये हो गया है। गढ़वाल के टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के हल्द्वानी, टनकपुर, लोहाघाट, बागेश्वर, द्वाराहाट की बसों का किराया भी करीब 15 रुपये तक बढ़ाया गया है, लेकिन यह अभी मशीनों में अपडेट नहीं हो पाया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.