शिक्षक बना शैतान, देवभूमि को किया शर्मसार! नाबालिग छात्रा से करता था छेड़खानी, गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून में देवभूमि को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नेहरू कॉलोनी इलाके के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार किया है।

इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर 12वीं क्लास की छात्रा के साथ छोड़खानी का आरोप लगा है। खबरों के मुताबिक, प्रिंसिपल छात्रा और उसकी सहेली के साथ आए दिन छेड़खानी करता था। शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद प्रिंसिपल ने छात्रा और उसकी सहेली को प्रिंसिपल ने अपने प्रिंसिपल रूम में बुलाया। इस दौरान प्रिंसिपल ने दूसरी छात्रा को प्रिंसिपल रूम के बाहर खड़ा कर दिया था। पीड़ित छात्रा ने बताया कि प्रिंसिपल ने कमरे में उसके साथ छेड़खानी की।

छात्रा घर गई इसके बाद उसने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के परिजन आगबबूला हो गए। स्थानीय लोगों के साथ पीड़ित छात्रा के परिजन कॉलेज पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान भीड़ ने आरोपी प्रिंसिपल की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को स्थानीय लोगों से छुड़ाकर थाने लेकर पहुंची और छात्रा और उसकी सहेली का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस बीच छात्रा के परिजनों ने थाने और एसपी कार्यलय में भी हंगामा किया। उनका आरोप है कि नेहरू कॉलोनी की पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें थाने में काफी देर तक बैठाए रखा। पुलिस आरोपी का मेडिकल करा रही थी, लेकिन पीड़िता का नहीं। इस बात से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का ये भी आरोप है कि इस मामले को खत्म कराने के लिए पुलिस की ओर से दबाव भी बनाया गया।

वहीं एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूरी निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की है। पीड़िता और उसकी सहेली के बयान दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.