देहरादून: महंगाई और कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल

महंगाई और तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया।

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं कई जगह पर रैली निकाली और केंद्र के साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली निकालने से पहले राजपुर रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव के वक्त किए गए वादों पर बीजेपी की दोनों सरकारें खरी नहीं उतरी हैं। लोगों को कोरोना की वजह से नुकसान उठाना पड़ा है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है। संचालन महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। 

सभा के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला। ये जुलूस कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर घंटाघर, दर्शन लाल चौक होते हुए वापस कांग्रेस मुख्यालय पर आकर खत्म हो गया। कांग्रेस 22 फरवरी को ब्लॉक मुख्यालयों पर महंगाई और किसान आंदोलन के मुद्दों पर प्रदर्शन और पद यात्राएं निकालेगी। इसके बाद पार्टी घर-घर तक महंगाई की चर्चा करने के लिए न्याय पंचायत, गांव और वार्ड स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.