देहरादून: प्रदेश में फिर फूटा कोरोना बम, एक दिन में सामने आए इतने केस

प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मामले और मरीजों की मौतें बढ़ रही हैं।

उत्तराखंड में कोरोना का बम एक बार फिर फूट गया है। पिछले 24 घंटे में सूबे में कोरोना के 420 नए केस सामने आए हैं। जबकि वायरस से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 69307 हो गया है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। यहां 153 मरीज पॉजिटिव मिले। नैनीताल में 51, हरिद्वार में 42, ऊधमसिंह नगर में 38, रुद्रप्रयाग और चमोली में 28-28, पौड़ी में 23, टिहरी में 18, अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 12, पिथौरागढ़ में 07, चंपावत में 02 और उत्तरकाशी जिले में केस सामने आया है।

प्रदेश में 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत हो गई है। जिसमें एम्स ऋषिकेश में 2, हिमालयन हॉस्पिटल में 2, सेना अस्पताल पिथौरागढ़ में 1, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 1, जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर में 1, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में 1, दून मेडिकल कालेज में 1 मरीज ने दम तोड़ा दिया है। अब तक 1128 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.