देहरादून: कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर आज की गुड न्यूज

कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर है।

प्रदेश में किलर वायरस से 15 दिनों में एक भी मौत नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 54 नए केस सामने आए हैं, जबकि एक दौरान एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 96820 हो गई है। इसमें 93061 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 7052 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 15 दिनों के बाद प्रदेश में एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे पहले 29 जनवरी को प्रदेश में एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई थी।

देहरादून जिले में 26 संक्रमित मरीज मिले हैं। नैनीताल में 12, हरिद्वार में नौ, ऊधमसिंह नगर में छह और चंपावत जिले में एक कोरोना मरीज मिला है। जबकि अल्मोड़ा, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। फिलहाल 687 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। बीमारी से रिकवरी रेट 96.12 फीसदी है। कोविड टीकाकरण में उत्तराखंड का देश में छठा नंबर है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.