देहरादून में ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का नियम बदल दिया, पढ़ लीजिए नया नियम

देहरादून में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन का नियम बदल गया हैा।

लाइसेंस बनवाना पहले के मुकाबले अब आसान हो गया है। इस नियम का बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो कि घर से लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक कराते हैं। दरअसल कोरोना से पहले RTO में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रोज 150 लोग आवेदन किये जा सकते थे, कोरोना के बाद ये संख्या सीमित कर दी गई थी, लेकिन अब संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी ये आ रही थी कि रोजाना जैसे ही सुबह सात बजे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती है। अगले कुछ ही मिनटों में 100 स्लॉट बुक हो जाते हैं।

जल्दी स्लॉट बुक होने की बड़ी वजह RTO के बाहर बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर थे। जो 7 बजते ही तेजी से सभी स्लॉट बुक कर देते थे। जिस वजह से घर से लोग आवेदन करने के लिए कतार में ही रह जाते हैं। इस परेशानी का अब हल हो गया है। एनआईसी ने सॉफ्टवेयर में बड़ा बदलाव कर दिया है। जिसके बाद एक कंप्यूटर के IP एड्रेस से एक अप्लाई के पांच मिनट बाद ही दूसरा आवेदन किया जा सकेगा। शुक्रवार को पहले ये अंतर 15 मिनट रखा गया और थोड़ी देर बाद इसे पांच मिनट कर दिया गया। 

इसके साथ ही RTO में अब सभी काम सिंगल विंडो से शुरू हो गया है। साथ ही RTO ने हेल्प डेस्क को भी मजबूत बना दिया गया है। अब गाड़ियों के मालिकाना हक के ट्रांसफर की सभी औपचारिकताएं एक ही खिड़की पर होंगी। साथ ही आपको कोई और जानकारी चाहिये तो आप हेल्प डेस्क के फोन नंबर 0135-2743432 पर फोन करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.