उत्तराखंड में कोरोना वायरस का ‘THE END’ होने वाला है!

कोरोना से लड़ाई के मोर्चे पर 2021 की शुरुआत से ही अच्छी खबरें आ रही है। अब एक और अच्छी खबर आई है।

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बहुत धीमी पड़ गई है। रविवार को प्रदेश के 5 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। पिछले करीब छह महीनों में यह पहला मौका है जब राज्य के कई जिलों में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले में कोरोना का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। जबकि उत्तरकाशी जिले में एक, रुद्रप्रयाग और चम्पावत में तीन और चमोली जिले में सिर्फ छह मरीजों में ही कोरोना संक्रमण पाया गया है।

बड़ी राहत की बात है कि प्रदेश के 9 पहाड़ी जिलों में कोरोना की रफ्तार बहुत कम हो गई है। जबिक 4 मैदानी जिलों में अभी भी कोरोना की मरीजों की तादाद सामने आ रही है। रविवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 59, नैनीताल में 16, यूएस नगर में 13 और हरिद्वार में 11 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। लम्बे समय बाद राज्य में एक दिन में इतने कम मरीज मिले हैं। रविवार को कोरोना वायरस की वजह से 5 मरीजों की मौत हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.