कोरोना महामारी के बीच उत्तराखंड के मरीजों के लिए राहत की खबर है।
कोविड-19 की वजह से लंबे वक्त से बंद प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की OPD सेवा एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए दून मेडिकल कॉलेज, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और श्रीनगर समेत दूसरे अस्पतालों में ओपीडी शुरू करने के लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इन मेडिकल कालेजों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अलग से वार्ड होगा। जबकि ओपीडी की सेवाएं पहले की तरह शुरू की जाएगी।
पिछले कुछ वक्त में कोरोना की रफ्तार देशभर में थो़ड़ी धीमी पड़ी है। रिकवरी रेट का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। प्रदेश में भी कोरोना रिकवरी दर में सुधार हो रहा है। एक्टिव केस की संख्या संक्रमित मरीजों की संक्या से ज्यादा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फिलाहल ओपीडी सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने से सरकार ने दून, श्रीनगर और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल अधिसूचित कर दिया था। जिसके बाद से ही इन अस्पतालों को आम मरीजों के लिए बंद कर दिया गया था और सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों का ही इलाज किया जा रहा था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.