उत्तराखंड: कामना हत्याकांड से उठा पर्दा, जो पति करता था बेइंतहा प्यार, उसी ने करवा दी पत्नी की हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की कामना हत्याकंड पूरे देश में सुर्खियों में है। पुलिस ने इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है।

पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए जो खुलासा किया उसने अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, सुपारी देकर कामना की हत्या उसके पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला ने कराई थी। पुलिस इस मामले में अशोक के दोस्त और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। अशोक को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी कामना का अवैध संबंध है। अशोक और कामना के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे।

नेहरू कॉलोनी के एसओ दिलबर नेगी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर अशोक के 2009 के दौरान पीसीओ चलाने वाली एक महिला से घनिष्ठ संबंध थे। इसी महिला के भाई के साथ कामना का रिश्ता हुआ था। महिला के बहाने कामना और अशोक संपर्क में आए। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ी कि कामना ने पहला रिश्ता तोड़कर 2014 में अशोक के साथ शादी कर ली।

अशोक और कामना की शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान इनकी जिंदगी में आई आर्थिक तंगी के बीच शहर का एक फाइनेंसर इनके संपर्क में आया। फाइनेंसर के इनके संपर्क में आते ही कामना और अशोक के बीच दूरिया बढ़ने लगीं। इस बीच अशोक प्यार पाने की चाह में दोबारा उस पीसीओ चलाने वाली पुरानी महिला मित्र के पास पहुंच गया, जिससे उसकी पुरानी दोस्ती थी। पांच सालों में कामना और अशोक के बीच दूरियां इतनी बढ़ गईं थीं कि अशोक ने हत्या की साजिश रच दी। अशोक ने सुपारी देकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतरवा दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.