5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के मौके पर सभी ने अपने गुरुओं को याद किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राहुल गांधी ने भी अपने गुरुओं को याद किया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस के मौके पर अपने गुरुओं को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “शिक्षक दिवस पर मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनसे मैंने वर्षों से बहुत कुछ सीखा है। इसमें सोशल मीडिया ट्रोल्स की सेना, कुछ पत्रकार और मेरे राजनीतिक विरोधी शामिल हैं, जिनके शातिर झूठे प्रचार और गुस्से ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, और मुझे बहुत मजबूत बनाया है।”
राहुल गांधी ने जहां इस ट्वीट के जरिए अपने गुरुओं को धन्यवाद कहा वहीं उन लोगों पर तंज भी कसा जिन्होंने उन्हें सोशल मीडिया पर झूठी खबरों के जरिए अब तक निशाना बनाया है। बकायदे इस इस ट्वीट में उन्होंने पत्रकारों का भी जिक्र किया है, जो अक्सर उनकी आलोचना करते रहते हैं।
बतौर कांग्रेस अध्यक्ष लोकसभा चुनाव और उससे पहले राहुल गांधी को उनके विरोधियों ने जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने राजनीति विरोधियों का भी इस ट्वीट में जिक्र किया है और सभी को शिक्षक दिवस पर धन्यवाद कहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.