देहरादून: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है!

राजधानी देहरादून में रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अपना व्यापार बढ़ाने के लिए लोन मिलेग।

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों के लिए नगर निगम परिसर में 18-19 नवंबर तक मेला लगाया जाएगा। इस मेले के जरिए रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर 10 हजार रुपए तक लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इस लोन का ब्याज सरकार वहन करेगी। दरअसल कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने से कई स्ट्रीट वेंडर्स का व्यापार ठप हो गया है। जबकि कई की हालत खस्ता है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से इन लोगों के व्यापार को तेजी देने के लिए 10 हजार का लोन देने की योजना लाई गई है।

देहरादून नगर निगम में अब तक 500 से ज्यादा लोगों ने लोने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 80 से ज्यादा लोगों को लोन मिल भी चुका है। शहर में अभी भी बड़ी तादाद में स्ट्रीट वेंडर हैं, जो इस स्कीम का फायदा नहीं उठा पाए हैं। ऐसे में सभी स्ट्रीट वेंडर्स अगले दो दिनों तक लोन मेला में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत 10 हजार का लोन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने साथ आधार कार्ड और नगर निगम की ओर से बनाया गया वेंडर कार्ड लेकर नगर निगम पहुंचना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.