हरिद्वार: कुंभ मेले से पहले अतिक्रमण पर एक्शन

हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी सिलसिले में शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चल रहा है।

मंगलवार को हर की पौड़ी और आसपास के क्षेत्र में तमाम अवैध निर्माणों को प्रशासन ने हटा दिया गया। मेला अधिकारी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का निरीक्षण भी किया। इससे पहले प्रशासन ने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस भी दिए थे। मेला अधिकारी दीपक रावत ने अप्पा रोड स्थित कालिंदी मार्केट में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान देखने में आया हरकी पैड़ी के पास सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

दीपक रावत ने कहा कि हरकी पैड़ी के आसपास जितना भी जगह है। उसका मैनेजमेंट बहुत ही जरूरी है। मेले के हिसाब से एक-एक इंच जमीन भी भीड़ प्रबंधन में उनके लिए फायदेमंद हो सकती है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया कि वो खुद अतिक्रमण हटा ले, नहीं तो प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस दौरान उनकी दुकानों को भी सील किया जा सकता है।

मेला अधिकारी का कहना है कि हरकी पैड़ी के आसपास नालों के ऊपर कई दुकानें बनीं हैं. उसका आदेश है कि कुंभ मेले के समय उनको खाली करना होगा. मेरे द्वारा इनको नोटिस भेजे जा रहे हैं.

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.