देहरादून: जल्द शुरू होगा मेट्रो और रोपवे का काम, अधिकारियों को निर्देश

उत्तराखंड में मेट्रो और रोपवे में के काम में तेजी लाई जाएगी। इसको लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है।

मदन कौशिक ने कहा कि कि मेट्रो के काम को जल्द शुरू करने के लिए एक बार फिर भारत सरकार से मंथन भी किया जाएगा। साथ ही हरिद्वार में रोपवे के कामों को भी शुरू करने के लिए जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि नीलकंठ और ऋषिकेश के बीच तीन जगहों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज और त्रिवेणी घाट के लिए रोपवे के निर्माण को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा। राजधानी देहरादून में मेट्रो के लिए भारत सरकार से बातचीत के लिए दोबारा बैठक की जाएगी।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में कुछ सीमा विस्तार और श्रीनगर को नगर निगम बनाये जाने के साथ ही हरिद्वार जनपद में भगवानपुर सीमा विस्तार, इमलीखेड़ा, रामपुर, पाडलीगुर्जर, ढण्डेरा को नये निकाय के रूप में विकासित करना है। इसके अलावा उधम सिंह नगर में लालपुर, सिरोरीकला, नगला बागेश्वर में गरुड़ और पौड़ी में थलीसैंण सहित कुल 13 निकायों के विस्तार पर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.