देहरादून: पोस्ट ऑफिस के खाता धारकों को अब मेनटेन करना होगा मिनिमम बैलेंस, जानिये कितनी है रकम?

डाकघर के खाता धारकों के लिए एक बुरी खबर है। अब उन्हें अपने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेनटेन करना होगा।

न्यूनतम बैलेंस की रकम 500 रुपये तय की गई है। मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा। प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय ने इसे लेकर जिले के सभी डाकघरों को जरूरी निर्देश जारी कर दिया है। डाकघरों में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जीपीओ और दूसरे ब्रांच में खाताधारकों को सूचना देने के लिए नोटिस भी लगाए गए हैं। खाते में 500 रुपये से कम बैलेंस वाले खाताधारकों को मैसेज के जरिए भी न्यूनतम राशि जमा न करने पर 100 रुपये की पेनाल्टी की जानकारी दी जा रही है।

खाते में कम से कम 500 रुपये की राशि होने पर डाकघर अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश है कि डाक बचत खातों को सक्रिय किया जा सके। साथ ही डाक खाताधारकों को बैंक की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। विभाग के मुताबिक डाक बचत खाते में न्यूनतम 500 रुपये रखने का नियम एक साल पहले लागू किया गया था,  लेकिन किसी तरह की पेनाल्टी नहीं होने की वजह से कोई इसे मेनटेन नहीं करता था। इस वजह से अब जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.