देहरादून: कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी, जानिये प्रदेश में क्या होगी टीका लगने की प्रक्रिया?

साल 2020 कोरोना महामारी में गुजर गया है, लेकिन वैक्सीन आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि 2021 में देशवासियों को कोरोना से लड़ाई में कामयाबी मिलेगी।

देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का ट्रायल चल रहा है। उत्तराखंड में टीका लगाने का ड्राई रन शुरू हो गया है। शुक्रवार को 13 जिलों में बनाए गए 10 सेंटर्स पर ट्रायल शुरू हो गया। पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है। हर सेंटर पर 25-25 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगने हैं। कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रदेश के नोडल अधिकारी और एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि 8 जनवरी को हर जिले में 10 जगहों पर कोरोना टीकाकरण का ट्रायल किया गया। प्रदेश भर में 130 चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में पूर्वाभ्यास के जरिये से टीकाकरण की व्यवस्था को परखा जा रहा है। पूर्वाभ्यास के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार की गई। जिन हेल्थ वर्करों को टीका लगेगा, उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना मोबाइल पर भेजी गई। 

कोरोना की वैक्सीन लगाने के बाद अगर किसी भी मरीज को इसका किसी भी तरह का साइड इफेक्ट होता है तो उसके इलाज के लिए दून अस्पताल प्रशासन को तत्पर रहने को कहा गया है। इसके लिए बाकायदा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.