उत्तराखंड: बदलने वाली है बागेश्वर जिले की तस्वीर, ये है प्रशासन का प्लान!

बागेश्वर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनके शहर की तस्वीर बदलने वाली है।

नमामि गंगे योजना के तहत गंगा और गोमती तट के किनारे का नव निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी उठाए जाएंगे। करोड़ों रुपये की लागत से ये सभी काम जिले में किये जाएंगे। इसी को लेकर जिला कार्यालय सभागार में गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने योजना को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मीटिंग में सिंचाई विभाग के ईई एके जॉन ने बताया कि नमामी गंगे योजना के तहत ब्लॉक बागेश्वर में सरयू नदी के दांये पार्श्व पर नगर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक, निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें भाग एक में 585.39 लाख और दूसरे भाग में 1383.36 लाख सहित कुल 1968.85 लाख की लागत से काम किया जाएगा। भाग एक में सूरजकुंड में 300 मीटर लंबाई में नये घाट और बागनाथ मंदिर के समीप स्थित घाटों के नव निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। इसमें गोमती पुल से काल भैरव मंदिर तक 120 मीटर रैंप भी बनेगा। मोक्ष द्वार और संगम तक जाने का रास्ता भी बनाया जाएगा।

मीटिंग में बैठक में समिति के सदस्यों ने योजना को लेकर अपने सुझाव रखे। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी और अधिशासी अभियंता सिंचार्इ को नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा को स्वच्छ और निर्मल करने के लिए नदियों में नदी, नालों से निकलने वाले कचरे का ठीक ढंग से निपटाने का निर्देश दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.