फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना केस आने के बाद से ही राज्य के लोग दहशत में हैं।
उधर, पुलिस विभाग में भी कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। खबर है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में अपराध व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले महानिदेशक अशोक कुमार ने एहतियातन खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक डीजी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक एक दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके चलते डीजी बुधवार शाम से अपने सरकारी आवास में सेल्फ क्वारंटाइन हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो राज्य में अब तक 665 से अधिक पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं
आपको बता दें, अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा अशोक पंतनगर विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा हैकि विश्वविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अलकनंदा ने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.