उत्तराखंड: एक्शन में डीजीपी अशोक कुमार, नप गया प्रोफेसर से बदसलूकी करने वाला सिपाही

देहरादून में एक प्रोफेसर से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में सिपाही को डीजीपी ने निलम्बित करने का आदेश दिया है।

साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि 31 मार्च को डीजीपी अशोक कुमार को एक प्रोफेसर ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत प्रेषित की, जिसमें उल्लेख किया गया था कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर के आसपास पड़ा हुआ था, जो लगभग 15 मिनट से नहीं मिल रहा था। इसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

कंट्रोल रूम द्वारा उक्त सूचना को थाना पटेलनगर को देकर मोबाइल नंबर देते हुए बताया गया कि ये आप से संपर्क करेंगे। कुछ देर बाद सिपाही ने मोबाइल से फोन पर प्रोफेसर से संपर्क किया। उनके द्वारा जब संदिग्ध पड़े व्यक्ति को चेक करने के लिए बोला गया, तो उक्त कांस्टेबल ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए कोविड आदि का बहाना कर मना कर दिया।

डीजीपी ने प्रकरण की प्रारम्भिक जांच करायी तो आरोप सही पाए गए। इस पर सम्बन्धित सिपाही को निलम्बित करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में ढिलाई बरतेगा उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक, नगर, देहरादून से उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया है।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.