उत्तराखंड के रामनगर में जी-20 कार्यक्रम को लेकर बुधवार को राउंड टेबल बैठक हुई।
बैठक में विदेशी डेलीगेट्स के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू और भारत के कई वैज्ञानिक शामिल हुए। रामनगर में जी-20 समिट में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें हरित, विकास, जलवायु वित्त और लाइफ व त्वरित, समावेशी और लचीला विकास को लेकर मंथन किया गया। वहीं, इस समिट में विदेशी डेलीगेट्स और भारत के मित्र देशों के वैज्ञानिकों ने भी हिस्सा लिया।
बैठक में विश्व में बदलते मौसम और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर राउंड टेबल में वैज्ञानिकों ने चर्चा की। ये बैठक क्लाइमेट चेंज को लेकर पूरे विश्व के लिए काफी अहम होगी। यह बैठक राउंड टेबल कांफ्रेंस ढिकुली के ताज रिजॉर्ट हुई। बैठक में 17 देशों से आए 51 डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं।
जी-20 की बैठक रामनगर में 28 मार्च से लेकर 30 मार्च तक चलेगी। बीते दिन विदेशी डेलीगेट्स का पंतनगर हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान छोलिया नृत्य ने विदेशी मेहमानों को खासा आकर्षित किया, वहीं विदेशी मेहमान छोलियारों के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। जिसके बाद विदेशी डेलीगेट्स लंच के लिए रुद्रपुर रवाना हुए थे और लंच करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमानों को रामनगर होटल लाया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.