बागेश्वर में आयुर्वेदिक अस्पतालों की हालत कैसी है?

आयुर्वेद के इलाज को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र सरकार हर शहर में आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने का प्लान कर रही है।

इसी कड़ी में उत्तराखंड के कई जिलों में आयुर्वेदिक अस्पताल खोले भी गए हैं। लोगों से आयुर्वेदिक इलाज कराने की अपील भी की गई है, लेकिन आयुर्वेदिक अस्पतालों में सुविधाओं और संसाधनों को बढ़ाने पर जोर नहीं दिया जा रहा, जिसका नतीजा ये है कि लोग इलाज के लिए अस्पतालों का रुख तक नहीं करते।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बागेश्वर के कई अस्पतालों ने तो आज तक डॉक्टरों के दर्शन तक नहीं किए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती न होने से लोगों में निराशा है। बागेश्वर जिले में 18 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। जिनके लिए डॉक्टरों के 36 पद स्वीकृत हैं, लेकिन फिलहाल सिर्फ नौ पदों पर नियमित और सात संविदा डॉक्टर ही नियुक्त हैं। 20 डॉक्टरों के पद अब भी खाली चल रहे हैं। जिला अस्पताल के आयुष विंग में दो डॉक्टर तैनात हैं। इसके अलावा चामी, चौरा, कन्यालीकोट, मजियाखेत, लौबांज, रातिरकेटी और जखेड़ा में नियमित डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.