उत्तराखंड: क्लीनिक की आड़ में चल रहा था नशीली दवाइयों का कारोबार, छापे के बाद खुली पोल

उत्तराखंड के हरिद्वार के रावली महदूद इलाके में क्लीनिक की आड़ में नशीली दवाइयां बेचने का भंडाफोड़ हुआ है।

शिकायत के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने क्लीनिक से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की। ड्रग इंस्पेक्टर ने क्लीनिक से बरामद नशीली दवाइयों को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस के द्वारा क्लीनिक पर ताला लगाकर बंद करवा दिया। साथ ही क्लीनिक संचालक को मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए।

किरावली महदूद इलाके में क्लीनिक की आड़ में नशीली दवाइयां बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हरिद्वार में प्रभार संभालने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से सटे रावली महदूद में चेकिंग अभियान नहीं चलाया था। आरोप है कि रावली महदूद इलाके से सटे क्लीनिकों में बिना डॉक्टरों के 8वीं-10वीं पास युवक इनका संचालन कर थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लग रहे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.