उत्तराखंड STF ने नशे के सौदागरों पर की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख रुपये की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है। यूपी सीमा से अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 लाख रुपये की हीरोइन जब्त की है।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नए साल के मौके पर अंतर्राज्यीय तस्करी में शामिल कुछ तस्कर यूपी के बरेली से हीरोइन की तस्करी कर सकते हैं। इसके बाद कुमाऊं की एसटीएफ को सक्रिय कर दिया गया। एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह की अगुवाई में एक टीम तस्करों पर नजर रखने लगी।

एसटीएफ टीम ने उत्तराखंड-यूपी सीमा के ग्राम सुतैय्या से अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्कर जाहिद खान निवासी शेरगढ़, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 370 ग्राम हीरोइन बरामद की गई। जब्त की गई हीरोइन की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ की पूछताथ में कई अहम खुलासे हुए हैं। एसटीएफ अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है जो आरोपी के संपर्क में थे। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 8, 20, 60 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.