पहाड़ों में नशा लाखों जिंदगियों को बर्बाद कर रहा है। हर दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर अल्मोड़ा से सामने आई है।
अल्मोड़ा में एक शराबी पिता ने अपने मासूम बच्चे को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। आनन फानन में मासूम को अस्पताल लाया गया जहां, उसका इलाज किया गया। फिलहाल मासूम की हालात खतरे से बाहर है, लेकिन उसके का अस्पताल में इलाज जारी है।
खबरों के मुताबिक, रैलकोट निवासी रोहित उम्र 25 साल ने शुक्रवार दोपहर शराब पीकर पहले अपने 10 साल के मासूम बच्चे को कीटनाशक पिला दिया। मासूम की हालत बिगड़ने पर उसे ग्रामीणों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। इसी दौरान रोहित ने खुद भी जहर पी ली।
मासूम की हालत खतरे से बाहर है उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन रोहित को अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल प्रधान ने बताया कि रोहित को तीन दिन तक निगरानी में रखकर इलाज किया जाएगा। फिलहाल उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.