उत्तराखंड के अल्मोड़ा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों में से एक डूब गया।
जबकि दूसरे युवक को गांव वालों ने बचा लिया। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से फौरन अल्मोड़ा के बेस अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मृक दिनेश कुमनार बागेश्वर का रहने वाला था। फिलहाल खोल्ता में रह रहा था। गांव वालों के मुताबिक दोनों युवक कोसी नदी के पास पहुंचे कुछ देर वो वहीं रहे, फिर अचनाक दोनों का नहाने का प्लान बन गया और दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से दोनों की डूबने लगे।
इसे बाद बचाने के लिए उन लोगों ने खुद भी हाथ-पैर मारे और मदद के लिए भी आवाज लगाई। इस दौरान गांव के लोग भागे-भागे आए और लोगों ने रस्सी की मदद से दोनों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान वो एक युवक को तो बचा लिये, लेकिन दूसरे को जब तक बचाते उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके मृत शरीर को नदी से बाहर निकाला गया।
आपको बता दें कि इन दिनों कई बार कोसी बैराज से पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद से नदी उफान पर है। कुछ दिन पहले ही एक युवक नदी के बीचों-बीच फंस गया था। जिसे NDRF की टी ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद बचाया था।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
This website uses cookies.