उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना इलाके के सहस्त्रधारा रोड पर नशे में धुत कार चालक का तांडव देखने को मिला है।
टाइम स्कॉवायर मॉल के पास कार चालक ने अचानक तीन दुपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार चला रहे ड्रइवर को पकड़ लिया। पूछताछ में कार चालक वकील निकला है। पुलिस ने जब वकील का मेडिकल कराया तो जांच में नशे की पुष्टि हुई।
वहीं, हादसे के बाद घायलों को तुरंत 108 के जरिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घायलों की पहचान कर ली है। घायलों की पहचान मंगल सिंह राणा और उनकी पत्नी शोभा राणा, पंचम राणा, देवेंद्र सिंह राणा निवासी विकासनगर और सुभाष सोनकर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि वाहनों को टक्कर मारने वाली कार काफी तेज चल रही थी। वहीं आरोपी वकील कार चालक शशांक सचदेव को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.