उत्तराखंड में बड़ी संख्या में शिक्षकों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। बुधवार को 40 प्रिंसिपल समेत बड़ी संख्या में प्रवक्ता, बेसिक शिक्षकों, एलटी शिक्षकों और कर्मियों के तबादले कर दिए गए।

तबादले को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। प्रिंसिपल के पद पर सामान्य संवर्ग में अनिवार्य सुगम से दुर्गम में 2, महिला संवर्ग में 2, अनुरोध के आधार पर महिला संवर्ग में 1, सामान्य संवर्ग में अनिवार्य दुर्गम से सुगम में 20, महिला संवर्ग में 1 और अनुरोध के आधार पर सामान्य संवर्ग में 14 प्रिंसिपल के तबादले किए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को विभाग ने 12 अधिकारियों के तबादले किए थे।

राज्य के कई जिलों में अभी भी तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। आज यानी गुरुवार को भी कई स्तरों पर तबादले के आदेश जारी किए जा सकते हैं। सचिव विद्यालयी शिक्षा डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि पात्रता के 10 प्रतिशत कार्मिकों का तबादला किया जा रहा है। जिले और मंडल स्तर पर तबादला आदेश जारी करने की प्रक्रिया जारी है। विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि गुरुवार तक सभी तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

4 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.