उत्तराखंड: ऑनलाइन क्लास और स्कूलों में यूनिफॉर्म-पुस्तकों की बिक्री को लेकर सरकार बड़ा ऐलान, छात्रों को राहत

उत्तराखंड में कोरोना महामारी की वजह से स्कूल बंद है। कोरोना पर नियंत्रण के साथ ही सरकार स्कूलों को खोलने पर विचार कर रही है।

इसके साथ ही उन नियमों को भी कड़ाई से स्कूलों में लागू करने की बात कर रही है, जिससे सभी को सामान्य शिक्षा मिल सके। राज्य के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के बच्चों के लिए एक समान पाठ्यक्रम (एनसीईआरटी) लागू किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। मंत्री जी ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी जिले से स्कूल में यूनिफॉर्म और पाठ्य-पुस्तकों की बिक्री की शिकायत मिली तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

प्रेस से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि निजी और सरकारी विद्यालयों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से लागू है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई और फीस के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि जहां नेटवर्क की वजह से वर्चुअल क्लास नहीं चल रही हैं, उन छात्रों से फीस नहीं ली जाएगी। जाहिर है अगर ऐसा हुआ तो उन अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी जो कोरोना महामारी में बेहद परेशान हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.