केजरीवाल की चौथी गारंटी उत्तराखंड में बनाएगी ‘आप’ की सरकार?

उत्तराखंड में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने एक नया ऐलान किया है।

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश की महिलाओं को एक और गारंटी दी है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अगर उत्तराखंड में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो 18 साल से ऊपर की हर महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे। उत्तराखंड में करीब 37 लाख 58 हजार महिला मतदाता हैं। पिछले चुनावों का महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा था। इससे पहले आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों को मुफ्त बिजली, रोजगार और मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे चुकी है।

उत्तराखंड दौरे पर आए केजरीवाल ने नए जिलों को बनाने की भी घोषणा की है। केजरीवाल ने सरकार बनने पर प्रदेश में छह नए जिलों के गठन का ऐलान किया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान पहले ही कर चुकी है। कर्नल अजय कोठियाल उसके सीएम उम्मीदवार हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.