उत्तराखंड चुनाव: 5 फरवरी को हरिद्वार आएंगे राहुल गांधी, किच्छा और ज्वालापुर में किसानों के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रचार के लिए पांच फरवरी को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार आएंगे।

इस दौरान वह किच्छा के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद करने के साथ ही राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से भी जुड़ेंगे। वह गंगा आरती में भी भाग लेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से उनका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव देखा जाएगा। इसमें लोग उनसे सवाल-जवाब भी कर सकेंगे। मुख्य कार्यक्रम हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन शाम को राहुल गांधी गंगा आरती में भी भाग लेंगे। जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन से रोड शो के लिए भी अनुमति मांगी गई है। यदि अनुमति मिल जाती है तो वर्चुअल सभा के बाद एक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

इधर, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार उत्तराखंड के मुद्दों के साथ उनके समाधान की बात करते रहे हैं। उनका यह दौरा भी निश्चित तौर पर मुद्दों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम होगा। इससे पहले बीते वर्ष 16 दिसंबर को राहुल देहरादून आए थे, जहां उन्होंने परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.